कोर्ट की फटकार के बाद भी अनुराग ठाकुर नहीं हुए नरम, लोढ़ा समिति पर लगाये गंभीर आरोप

जयपुर : भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने आज कहा कि बीसीसीआई ने जस्टिस आर एम लोढ़ा समिति की अस्सी प्रतिशत सिफारिशें लागू कर दी है लेकिन तीन चार सिफारिशों के बारे में बातचीत के लिए समिति दो महीने से मिलने का समय नहीं दे रही है. अनुराग ठाकुर का यह बयान वैसे […]
जयपुर : भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने आज कहा कि बीसीसीआई ने जस्टिस आर एम लोढ़ा समिति की अस्सी प्रतिशत सिफारिशें लागू कर दी है लेकिन तीन चार सिफारिशों के बारे में बातचीत के लिए समिति दो महीने से मिलने का समय नहीं दे रही है.
उन्होंने कहा ,‘‘ बीसीसीआई ने क्रिकेट में शानदार काम किया है और इसी ने ही राहुल द्रविड को नई जिम्मेदारी दी जिसका परिणाम हुआ कि युवा क्रिकेट खिलाडियों को अधिक अवसर मिले और करुण नायर जैसे कई युवा क्रिकेटर सामने आये.’ उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की इंग्लैंड पर शानदार जीत के लिए विराट कोहली और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि भारत ने इंग्लैंड का सफाया कर दिया जिसके लिए विराट कोइली और उनकी टीम बधाई की पात्र है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




