BCCI vs Lodha : सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई नौ दिसंबर तक के लिए टाली

Published at :05 Dec 2016 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
BCCI vs Lodha : सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई नौ दिसंबर तक के लिए टाली

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज बीसीसीआई और लोढ़ा समिति के बीच जारी विवाद पर सुनवाई नौ दिसंबर तक के लिए टाल दी है. गौरतलब है कि पिछले दिनों ऐसी खबर आयी थी कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने लोढ़ा समिति की सुधार संबंधी कुछ सिफारिशों का अपना विरोध आज भी जारी रखा और वह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज बीसीसीआई और लोढ़ा समिति के बीच जारी विवाद पर सुनवाई नौ दिसंबर तक के लिए टाल दी है. गौरतलब है कि पिछले दिनों ऐसी खबर आयी थी कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने लोढ़ा समिति की सुधार संबंधी कुछ सिफारिशों का अपना विरोध आज भी जारी रखा और वह इस मसले पर पांच दिसंबर को आने वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले तक इंतजार करेगा.

बीसीसीआई ने अपनी विशेष आम सभा की बैठक में सिफारिशों पर कोई फैसला नहीं लिया लेकिन सूत्रों से पता चला है कि राज्य संघों से शीर्ष अदालत से अनुकूल फैसला नहीं आने की स्थिति में ‘प्लान बी’ तैयार रखने के लिये कहा गया है.

लोढ़ा समिति ने पूर्व गृह सचिव जी के पिल्लई को पर्यवेक्षक नियुक्त करने और बीसीसीआई पदाधिकारियों को बर्खास्त करने का आग्रह किया है. राज्य इकाई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि हमें पांच दिसंबर तक इंतजार करना चाहिए. कोई भी फैसला अदालत की अवमानना हो सकता है.
उन्होंने इसके साथ ही सलाह दी कि राज्य संघों को प्लान बी तैयार रखना होगा. यदि अदालत फैसला सुनाता है तो हमें उसे मानना होगा और उसी के अनुसार संविधान में बदलाव करना पड़ेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola