द्रविड सर ने मुझे तकनीक के बारे में चिंता नहीं करने को कहा : मंदीप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2016 9:30 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आस्ट्रेलिया के ए दौरे पर महान क्रिकेटर राहुल द्रविड के साथ बल्लेबाजी के बारे में लंबी बात करने के बाद मंदीप सिंह का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है. मंदीप ने यहां बातचीत में कहा, ‘यह शानदार था कि उन (द्रविड) जैसे तकनीकी रूप से मजबूत खिलाड़ी ने मुझे कहा कि मुझे अपनी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आस्ट्रेलिया के ए दौरे पर महान क्रिकेटर राहुल द्रविड के साथ बल्लेबाजी के बारे में लंबी बात करने के बाद मंदीप सिंह का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है. मंदीप ने यहां बातचीत में कहा, ‘यह शानदार था कि उन (द्रविड) जैसे तकनीकी रूप से मजबूत खिलाड़ी ने मुझे कहा कि मुझे अपनी तकनीक के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए. चार से पांच दिन तक वह नेट में मेरे साथ थे.

अगर उन जैसा खिलाड़ी मुझसे कहता है कि तुम्हारी तकनीक अच्छी है और तुम हमेशा की तरह अपनी ट्रेनिंग करते रहो तो इससे आपके आत्मविश्वास में काफी बढ़ोतरी होती है. मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है.’ मंदीप हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक दिवसीय श्रृंखला में काफी हताश हो गये थे क्योंकि पांच मैचों की सीरीज में उन्हें एक भी मैच खेलने का नहीं मिला था जिसमें भारत ने 3.2 से जीत दर्ज की थी.

मंदीप ने कहा, ‘यह थोड़ा निराशाजनक था कि मुझे खेलने का मौका नहीं मिला. मुझे लगता कि अगर हम सीरीज 3.2 के बजाय 3.0 से जीतते तो मुझे खेलने का मौका मिला होता. उन्होंने मुझे तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना और अब रोहित चोटिल हैं तो उम्मीद है कि मुझे मौका मिलेगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola