विराट कोहली बने वालवोलाइन के ब्रांड एंबेसडर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Oct 2016 3:41 PM
नयी दिल्ली : इंजन आयल कंपनी वालवोलाइन क्यूमिंस इंडिया ने देश में अपनी प्रतिस्पर्धा की इच्छा को व्यक्त करने के लिए भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली को अपना ब्रांड दूत नियुक्त किया है. इस जुडाव के अंतर्गत कोहली वालवोलाइन इंजन आयल्स एवं ल्यूब्रीकेंट्स रेंज का चेहरा होंगे. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप कालिया ने […]
नयी दिल्ली : इंजन आयल कंपनी वालवोलाइन क्यूमिंस इंडिया ने देश में अपनी प्रतिस्पर्धा की इच्छा को व्यक्त करने के लिए भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली को अपना ब्रांड दूत नियुक्त किया है. इस जुडाव के अंतर्गत कोहली वालवोलाइन इंजन आयल्स एवं ल्यूब्रीकेंट्स रेंज का चेहरा होंगे.
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप कालिया ने कहा कि विराट उन्हीं मूल्यों के प्रतीक हैं जिस पर वालवोलाइन क्यूमिंस काम करती है जो उत्कृष्टता, उच्च प्रदर्शन और गुणवत्ता को दर्शाती है. कोहली ने इस जुड़ाव के बारे में कहा कि वे इस करार से काफी गर्व महसूस कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










