ePaper

पीएम मोदी ने रियो जाने वाले खिलाडियों से मुलाकात की, शुभकामनाएं दी

Updated at : 04 Jul 2016 3:25 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी ने रियो जाने वाले खिलाडियों से मुलाकात की, शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के रियो डि जनेरियो में होने वाले आगामी ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडियों से आज मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दी. मानेकशा सेंटर में हुए समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाडियों से व्यक्तिगत तौर पर बात की और पांच से 21 अगस्त तक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के रियो डि जनेरियो में होने वाले आगामी ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडियों से आज मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दी. मानेकशा सेंटर में हुए समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाडियों से व्यक्तिगत तौर पर बात की और पांच से 21 अगस्त तक होने वाले खेलों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी.

समारोह में खेल मंत्री जितेंद्र सिंह, खेल सचिव राजीव यादव, अखिल भारतीय खेल परिषद (एआईसीएस) के अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा, भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एन रामचंद्रन, महासचिव राजीव मेहता, हाकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव मुश्ताक मोहम्मद आदि ने भी हिस्सा लिया.
undefined
भारत इस साल ओलंपिक में अपना अब तक का सबसे बडा दल भेज रहा है. देश के 100 से अधिक खिलाड़ी पहले ही 13 खेलों के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं. इससे पहले लंदन ओलंपिक के दौरान भारत ने सर्वाधिक 83 खिलाड़ी भेजे थे. आगामी दिनों में कुछ और खिलाड़ी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं और खेल मंत्रालय तथा आईओए को उम्मीद है कि यह आंकड़ा 110 के पार पहुंच जाएगा.
आज प्रधानमंत्री से मिलने वाले खिलाडियों में निशानेबाज जीतू राय, मानवजीत सिंह संधू, हीना सिद्धू, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, के श्रीकांत, मुक्केबाज शिव थापा, लंबी दूरी की धाविका सुधा सिंह और ललिता बाबर आदि शामिल रहे. भारतीय महिला हाकी टीम, मुख्य कोच नील हागुड और कोच सीआर कुमार भी इस दौरान मौजूद थे.
undefined
राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद और मुक्केबाजी कोच गुरबक्श सिंह संधू ने भी कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान खिलाडियों को प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी खींचते और उनके आटोग्राफ लेते हुए देखा गया. मुक्केबाज शिव थापा ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘माननीय प्राधनमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना शानदार रहा. आपके समर्थन के लिए धन्यवाद. जय हिंद.’ रियो खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले कई खिलाडियों ने हालांकि कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया क्योंकि वे विदेश में ट्रेनिंग कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola