शास्त्री ने सबसे पहले मुझे कोच बनने पर बधाई दी : कुंबले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2016 4:33 PM
बेंगलुरु : भारतीय क्रिकेट टीम के नवनियुक्त कोच अनिल कुंबले आज मीडिया से मुखातिब हुए. उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए अपनी भावी योजनाओं के बारे में बताया. कुंबले ने कहा कि मेरा गेंदबाजी में सुधार पर विशेष जोर होगा. मैं यह चाहता हूं कि गेंदबाज खुद को ‘लीडर’ के रूप में देखें. उन्होंने कहा […]
बेंगलुरु : भारतीय क्रिकेट टीम के नवनियुक्त कोच अनिल कुंबले आज मीडिया से मुखातिब हुए. उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए अपनी भावी योजनाओं के बारे में बताया. कुंबले ने कहा कि मेरा गेंदबाजी में सुधार पर विशेष जोर होगा. मैं यह चाहता हूं कि गेंदबाज खुद को ‘लीडर’ के रूप में देखें. उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम की भावी रणनीति पर विचार के लिए मैंने दोनों फारमेट के कप्तानों महेंद्र सिंह धौनी और विराट कोहली के साथ बातचीत की है.
* शास्त्री पर बोले कुंबले
कोच पद के साक्षात्कार के दौरान रवि शास्त्री की अनदेखी से जुडे विवाद को अधिक तवज्जो नहीं देते हुए भारत के नव नियुक्त मुख्य कोच अनिल कुंबले ने आज कहा कि प्रणाली का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा खिलाड़ी हैं और उनके अलावा कोई और नहीं.
बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति के तीन सदस्यों में से एक सौरव गांगुली उस समय मौजूद नहीं थे जब शास्त्री का साक्षात्कार चल रहा था जिससे भारतीय टीम के पूर्व टीम निदेशक नाराज हो गए थे. कोच के रुप में अपने पहले दिन मीडिया से बात करते हुए कुंबले से कहा कि वह या शास्त्री या कोई और अधिकारी उतना महत्वपूर्ण नहीं है जितने खिलाड़ी.
टीम इंडिया के कोच के रुप में पहली प्रेस कांफ्रेंस में कुंबले ने कहा, ‘‘मुख्य कोच चुने जाने के बाद मैंने सबसे पहले रवि को फोन किया था. उसने भारतीय टीम के साथ शानदार काम किया था. और यह मेरी या रवि या किसी और की बात नहीं है. यह खिलाडियों और टीम की बात है.’ कुंबले ने कहा, ‘‘मेरे नजरिये से हम सभी चाहते हैं कि भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करे और अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाए. हम सभी का मानना है कि भारतीय टीम में तीनों प्रारुपों में दबदबा बनाने की क्षमता है. वह इस यात्रा का हिस्सा रहा है और अब मैं इस यात्रा का हिस्सा हूं.
मुझे यही कहना है. उसने मुझे बधाई दी और मैंने उसे कहा कि हमारी टीम शानदार है.’ कुंबले ने कहा, ‘‘कल कोई और हो सकता था. मैं यहां इस भूमिका में स्थायी नहीं हूं. मेरे पास अंतर पैदा करने का मौका है और मेरे पार इस यात्रा का हिस्सा बनने का मौका है. मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि इस यात्रा का हिस्सा हूं.’ पद के लिए अनदेखी होने के बाद शास्त्री ने कहा था कि गांगुली ने उनका और जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी उसका अपमान किया.
* वेस्टइंडीज में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
टीम इंडिया के नये कोच अनिल कुंबले अपने पहले विदेश दौरे पर वेस्टइंडीज जाने वाले हैं. दौरे से पहले उन्होंने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा, वेस्टइंडीज बेहतरीन टीम है. उसके घर में उसे हराना काफी चुनौतीपूर्ण होगी, लेकिन भारतीय टीम अच्छे फॉर्म में है हम जीत कर आयेंगे.
* गेंदबाजी कोच की वकालत की
कुंबले भले ही दुनिया के अच्छे गेंदबाजों में शामिल हैं, लेकिन उन्होंने टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी में और सुधार करने के लिए गेंदबाजी कोच की वकालत की है. कुंबले ने कहा, फिल्हाल में मैं इस जिम्मेदारी को निभाउंगा, लेकिन आगे गेंदबाजी कोच के लिए विचार किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










