ePaper

एक बार फिर अनुष्का का विरोध करने वालों को विराट कोहली ने दी नसीहत

Updated at : 26 Apr 2016 2:17 PM (IST)
विज्ञापन
एक बार फिर अनुष्का का विरोध करने वालों को विराट कोहली ने दी नसीहत

मुंबई : क्रिकेटर विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के इश्क के चर्चे आम हैं लेकिन इस पर मीडिया में जिस तरह की खबरें आतीं हैं उसपर विराट कोहली ने एक बार फिर आपत्ति जतायी है. मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जब एक पत्रकार ने उनसे अनुष्का के बारे में पूछा, तो […]

विज्ञापन

मुंबई : क्रिकेटर विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के इश्क के चर्चे आम हैं लेकिन इस पर मीडिया में जिस तरह की खबरें आतीं हैं उसपर विराट कोहली ने एक बार फिर आपत्ति जतायी है. मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जब एक पत्रकार ने उनसे अनुष्का के बारे में पूछा, तो उन्होंने सवाल को टालते कहा कि मैं इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहता. उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि मैं इस संबंध में जितना बताया जाना चाहिए बता चुका हूं इससे ज्यादा बताने की मैं जरूरत नहीं समझता.

undefined

विराट कोहली ने यहां तक कहा कि प्रशंसक जब अपनी सीमा लांघकर सवाल करते हैं तो अच्छा नहीं लगता. हर चीज की एक लिमिट होती है.गौरतलब है कि विगत कुछ वर्षों से अनुष्का और विराट रिश्ते में हैं. दोनों अकसर साथ में देखे गये, यहां तक कि अनुष्का कई बार स्टेडियम में विराट की हौसलाअफजाई के लिए पहुंचीं. लेकिन कुछ समय पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आयीं. हालांकि इस पर दोनों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. कुछ समय पहले एक बार फिर दोनों साथ में एक रेस्टोरेंट के बाहर देखे गये थे.

कुछ समय पहले विराट ने सोशल मीडिया पर लिखकर भी अनुष्का पर आपत्तिजनक टिप्पणी करनेवालों को नसीहत दी थी. विराट ने कहा था कि अनुष्का ने हमेशा उसे सकारात्मक ऊर्जा दी, उसका विरोध करने वालों को शर्म आनी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola