पिता बनने वाले हैं क्रिस गेल, आईपीएल छोड़ गये घर

नयी दिल्ली : वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल पिता बनने वाले हैं. उनकी पत्नी नैन्सी बेनोइट जल्दी ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है, यही कारण है कि आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के तरफ से खेलने वाले गेल अगले दो मैचों में दिखाई नहीं देंगे. क्रिस गेल ने इंस्टाग्राम पर यह […]
नयी दिल्ली : वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल पिता बनने वाले हैं. उनकी पत्नी नैन्सी बेनोइट जल्दी ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है, यही कारण है कि आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के तरफ से खेलने वाले गेल अगले दो मैचों में दिखाई नहीं देंगे. क्रिस गेल ने इंस्टाग्राम पर यह खुशी शेयर की है, मैं रास्ते में हूं बेबी.
https://www.instagram.com/p/BEVBgKOIeYh/
गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर वार्नर भी एक बच्ची के पिता बने थे और उन्होंने पितृत्व अवकाश लिया था. बिंदास और बेबाक क्रिस गेल अपने निराले अंदाज के कारण अकसर चर्चा में रहते हैं.
क्रिस गेल अपने अपने बच्चे से मिलने के बाद वापसी करेंगे और इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा बनेंगे. हालांकि अभी तक वे इस सीजन में कोई खास जलवा नहीं दिखा पायें हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




