ट्विटर पर वीरेंद्र सहवाग ने शोएब के साथ की मस्ती, कहा क्रिकेट के बाद हॉकी में भी नहीं मिला मौका

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के धमाकेदार बल्लेबाज और मुलतान के सुलतान के नाम से मशहूर वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर का जमकर मजाक उड़ाया है. वीरू ने शोएब को ताना देते हुए ट्वीट किया और कहा, शोएब तुम्हारे हाथ से फिर मौका निकल गया. […]
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के धमाकेदार बल्लेबाज और मुलतान के सुलतान के नाम से मशहूर वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर का जमकर मजाक उड़ाया है. वीरू ने शोएब को ताना देते हुए ट्वीट किया और कहा, शोएब तुम्हारे हाथ से फिर मौका निकल गया.
Sorry @shoaib100mph bhai hockey mai bhi mauka haath se nikal gaya #IndBeatsPak pic.twitter.com/xgrPjkTpSX
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) April 12, 2016
Whatever my brother Viru say he's forgiven..bcoz he has heart of gold and he doesn't mean bad but he's funny I'll give him that…
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) April 12, 2016
दरअसल वीरू ने शोएब को सुल्तान अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट में भारत के हाथों पाकिस्तान की 5-1 से करारी हार के बाद वीरू ने अपने मजाकिया अंदाज में शोएब को ट्वीट किया. आपको ज्ञात होगा जब-जब आईसीसी के बड़े मैच भारत और पाकिस्तान के बीच होते हैं मौका-मौका वाला ऐड टीवी और सोशल मीडिया में वायरल हो जाते हैं. इस ऐड में एक पाकिस्तानी युवक को पटाखे लिये अपनी टीम की जीत का इंतजार करते दिखाया गया है, लेकिन अब तक पाकिस्तानी टीम को भारत पर जीत नहीं मिल पायी है. युवक पटाखे छोड़ने की चाहत में अब भी इंतजार ही कर रहा है. इसी ऐड की तर्ज पर वीरू ने शोएब का मजाक उड़ाया.
हालांकि शोएब अख्तर ने वीरू के इस मजाक को दिल से नहीं लिया. बदले में शोएब ने सहवाब के दिल को सोने जैसा बताया. शोएब ने सहवाब के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, मेरा भाई वीरू कुछ भी कहे वो माफ है, क्योंकि उसका दिल सोने का है और उसके कहने का मतलब बुरा नहीं है.
शोएब और वीरू के बीच होते रहती हैनोकझोंक
ज्ञात हो वीरेंद्र सहवाग और शोएब अख्तर के बीचनोकझोंकहोते ही रहती है. हालांकि दोनों काफी अच्छे मित्र भी हैं. इस बार दोनों के बीच नोकझोंक आईसीसी टी-20 विश्वकप में कमेंट्री के दौरान भी देखने को मिला. दोनों के बीच नोकझोंक को लोगों ने काफी पसंद किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




