ePaper

डीडीसीए ने एनओसी के लिए मांगा दस दिन का समय, बीसीसीआई का कोई जवाब नहीं

Updated at : 01 Feb 2016 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
डीडीसीए ने एनओसी के लिए मांगा दस दिन का समय, बीसीसीआई का कोई जवाब नहीं

नयी दिल्ली : दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ( डीडीसीए ) के कार्यवाहक अध्यक्ष चेतन चौहान ने फिरोजशाह कोटला में आईसीसी विश्व टी20 मैचों के आयोजन के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए दस दिन की समयसीमा मांगी जिस पर बीसीसीआई ने कोई जवाब नहीं दिया है. डीडीसीए के एक सीनियर अधिकारी ने आज […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ( डीडीसीए ) के कार्यवाहक अध्यक्ष चेतन चौहान ने फिरोजशाह कोटला में आईसीसी विश्व टी20 मैचों के आयोजन के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए दस दिन की समयसीमा मांगी जिस पर बीसीसीआई ने कोई जवाब नहीं दिया है.

डीडीसीए के एक सीनियर अधिकारी ने आज पीटीआई से कहा, ‘‘हां, चेतन चौहान ने बीसीसीआई के शीर्ष पदाधिकारियों को पत्र लिखकर उनसे दस दिन का समय बढ़ाने का आग्रह किया है ताकि हम सभी जरुरी प्रमाणपत्र हासिल कर सके. बीसीसीआई ने आज हालांकि समयसीमा के लिए आखिरी दिन रखा था और अभी तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है. ”

बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने डीडीसीए के लिए जरुरी मंजूरी हासिल करने के लिए 31 जनवरी की समयसीमा तय की थी.

डीडीसीए अधिकारियों का हालांकि मानना है कि उन्हें जवाब इसलिए नहीं मिला क्योंकि बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर और ठाकुर दोनों ही आईसीसी बोर्ड की बैठक के लिए दुबई में हैं. इस बीच कल एमसीडी इंजीनियर कोटला का दौरा करके वहां संघ द्वारा किये गये कार्यों का जायजा लेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola