ePaper

वर्मा की अपील, बीसीसीआई लोढ़ा पैनल की सिफारिशें लागू करे

Updated at : 16 Jan 2016 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
वर्मा की अपील, बीसीसीआई लोढ़ा पैनल की सिफारिशें लागू करे

कोलकाता : आईपीएल स्पाट फिक्सिंग के याचिकाकर्ता आदित्य वर्मा ने गैर मान्यता प्राप्त वाले क्रिकेट संघों वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया है कि वे बीसीसीआई को न्यायमूर्ति लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए कहें. बिहार, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम, तेलंगाना और उत्तराखंड के […]

विज्ञापन
कोलकाता : आईपीएल स्पाट फिक्सिंग के याचिकाकर्ता आदित्य वर्मा ने गैर मान्यता प्राप्त वाले क्रिकेट संघों वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया है कि वे बीसीसीआई को न्यायमूर्ति लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए कहें.

बिहार, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम, तेलंगाना और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों को लिखे गये पत्र में वर्मा ने उच्चतम न्यायालय के समक्ष राज्य क्रिकेट संघों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का आग्रह किया. उच्चतम न्यायालय लोढ़ा समिति की रिपोर्ट को लागू करने पर सुनवाई करेगा.

क्रिकेट एसोसिएशन आफ बिहार के सचिव वर्मा ने कहा, ‘‘लोढा समिति ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट कहा है कि बीसीसीआई में सभी राज्यों का प्रतिनिधित्व नहीं है और सिफारिश की है कि प्रत्येक राज्य का प्रतिनिधित्व राज्य क्रिकेट संघ करेगा जिसे बीसीसीआई से मान्यता हासिल होगी. ”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola