बीसीसीआई ने लोढ़ा समिति की रिपोर्ट पर राज्य संघों को बैठक बुलायी

मुंबई : उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त न्यायमूर्ति लोढ़ा समिति द्वारा बीसीसीआई की संरचना में व्यापक सुधार की अनुशंसा से परेशान क्रिकेट बोर्ड ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए अपने संबद्ध राज्य इकाइयों से इस महीने के खत्म होने से पहले अपने-अपने प्रबंधन समिति की बैठक बुलाने के लिए कहा है. बीसीसीआई के सचिव अनुराग […]
मुंबई : उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त न्यायमूर्ति लोढ़ा समिति द्वारा बीसीसीआई की संरचना में व्यापक सुधार की अनुशंसा से परेशान क्रिकेट बोर्ड ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए अपने संबद्ध राज्य इकाइयों से इस महीने के खत्म होने से पहले अपने-अपने प्रबंधन समिति की बैठक बुलाने के लिए कहा है. बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने बोर्ड की सभी संबद्ध इकाइयों को लिखे अपने पत्र में कहा है ‘‘आप लोगों को मालूम है कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त न्यायमूर्ति लोढ़ा समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है और हम लोगों ने उस रिपोर्ट की एक प्रति प्राप्त की है.”
बोर्ड के सचिव और लोकसभा सांसद ने लिखा है ‘‘आप को सलाह दी जा रही है कि 31 जनवरी, 2016 से पहले अपने प्रबंधन समिति बोर्ड की बैठक बुलाये और न्यायमूर्ति लोढा समिति की अनुशंसाओं के आशयों पर चर्चा करें. जिन बातों की अनुशंसाएं की गयी हैं उनके प्रभाव काफी दूर तक पडेंगे, इसलिए सलाह दी जा रही है कि ये सिफारिशें किस प्रकार आपके बोर्ड को प्रभावित करेंगी, इस पर विशेषज्ञ राय दें.”
बीसीसीआई ने लोढा समिति की सिफारिशों का लिंक अपने आधिकारिक वेबसाइट पर दिया है और साथ ही ठाकुर के पत्र को भी प्रकाशित किया है. अनुशंसाओं में हर राज्य के लिए एक वोट और अधिकारियों के लिए कार्यकाल और अधिकतम आयु की बाध्यता का प्रावधान किया गया है. मुंबई क्रिकेट संघ पहले ही 13 जनवरी को अपने प्रबंधन समिति की बैठक बुला चुका है. इसकी तीन इकाइयां बोर्ड से संबद्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




