युवाओं का मेंटर बनना मजेदार और रोमांचक : द्रविड

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2016 8:19 PM

विज्ञापन

मुंबई : पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड ने भारत की अंडर 19 और भारत ए क्रिकेट टीम के कोच के अपने मौजूदा कार्यकाल और ओलंपिक खेलों के युवा खिलाडियों का मेंटर बनने को ‘रोमांचक’ और ‘मजेदार’ करार दिया. द्रविड ने गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘मेरे लिए मेंटर बनना या अंडर […]

विज्ञापन

मुंबई : पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड ने भारत की अंडर 19 और भारत ए क्रिकेट टीम के कोच के अपने मौजूदा कार्यकाल और ओलंपिक खेलों के युवा खिलाडियों का मेंटर बनने को ‘रोमांचक’ और ‘मजेदार’ करार दिया.

द्रविड ने गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘मेरे लिए मेंटर बनना या अंडर 19 टीम को कोचिंग देना युवा खिलाडियों को संभवत: उनकी उस यात्रा में मदद करना है जो मैंने भी की थी. यह शानदार मौका है. यह मुझे मेरे अनुभव और खेल में 20 साल से अधिक समय तक सीखी चीजों को बांटने का मौका देता है.’ गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन के कार्यक्रम में विभिन्न खेलों के युवा खिलाडियों को द्रविड द्वारा बढ़ावा दिया जाता है और उन्हें ओलंपिक के लिए निखारा जाता है. द्रविड फिलहाल भारत की अंडर 19 और ए दोनों टीमों के कोच हैं.

बांग्लादेश में आगामी अंडर 19 विश्व कप के संदर्भ में द्रविड ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमेशा से अच्छी प्रतिभा मौजूद रही है. यह जरुरी नहीं कि इसका संबंध नतीजों से हो. वे खिलाड़ी के रुप में निखर रहे हैं और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और उम्मीद करते हैं कि देश को गौरवांवित करेंगे.’ द्रविड ने हालांकि लोढ़ा समिति की रिपोर्ट से जुड़े सवाल का जवाब देने से इनकार किया जिसने उच्चतम न्यायालय को आज सौंपी रिपोर्ट में कई सुधारवादी कदमों की सिफारिश की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola