ePaper

खुशखबरी बिहार क्रिकेट को मान्‍यता देगा बीसीसीआई ?

Updated at : 30 Dec 2015 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
खुशखबरी बिहार क्रिकेट को मान्‍यता देगा बीसीसीआई ?

नयी दिल्‍ली : बिहार क्रिकेट के लिए आने वाला साल खुशियों भरा रह सकता है. बिहार क्रिकट संघ को बीसीसीआई नये साल में मान्‍यता पर विचार कर सकता है और इसके लिए पहल भी की जा रही है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार बिहार क्रिकेट संघ को 9 जनवरी को पूर्ण मान्‍यता मिल […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : बिहार क्रिकेट के लिए आने वाला साल खुशियों भरा रह सकता है. बिहार क्रिकट संघ को बीसीसीआई नये साल में मान्‍यता पर विचार कर सकता है और इसके लिए पहल भी की जा रही है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार बिहार क्रिकेट संघ को 9 जनवरी को पूर्ण मान्‍यता मिल सकती है.

नौ जनवरी को बीसीसीआई,बिहार क्रिकेट संघ और बिहार सरकार के बीच बैठक होनी है. बैठक में बीसीसीआई से बिहार क्रिकेट को पूर्ण मान्‍यता देने की मांग रखी जाएगी. कला संस्‍कृति और युवा कार्य मंत्री शिवचंद्र राम के कार्यालय में हुई बैठक के बाद इसकी जानकारी दी गयी.

मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा बिहार में क्रिकेट के बहाल के लिए वो किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं. उन्‍होंने कहा, इसके लिए बिहार क्रिकेट संघ के वर्तमान अध्‍यक्ष अब्‍दुल बारी सिद्दीकी और सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह से बात भी की है और उन्‍हें 9 जनवरी को पटना में होने वाली बैठक में मौजूद रहने को कहा गया है.

मंत्री शिवचंद्र ने कहा, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आदित्‍य वर्मा से भी इस बारे में चर्चा करेंगे और बिहार में क्रिकेट की बहाली को सुनिश्चित करेंगे. ज्ञात हो कुछ दिनों पहले आदत्यि वर्मा ने बिहार क्रिकेट की मान्‍यता को लेकर लोढ़ा समिति के सामने गोहार लगा चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola