डीडीसीए विवाद के बाद गिल ने जेटली को हॉकी इंडिया विवाद में घसीटा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2015 5:25 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अरुण जेटली पर और दबाव बनाने की कवायद में प्रतिबंधित भारतीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष केपीएस गिल ने आज वित्तमंत्री को हाकी इंडिया के मामले में घसीटते हुए दिल्ली सरकार से अनुरोध किया कि वह भाजपा के इस दिग्गज नेता के हॉकी इंडिया में हितों के टकराव की जांच करे. पूर्व पुलिस […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अरुण जेटली पर और दबाव बनाने की कवायद में प्रतिबंधित भारतीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष केपीएस गिल ने आज वित्तमंत्री को हाकी इंडिया के मामले में घसीटते हुए दिल्ली सरकार से अनुरोध किया कि वह भाजपा के इस दिग्गज नेता के हॉकी इंडिया में हितों के टकराव की जांच करे. पूर्व पुलिस अधिकारी गिल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि जेटली ने अपनी बेटी सोनाली को हॉकी इंडिया का वकील नियुक्त किया जब वह हाकी इंडिया लीग के सलाहकार बोर्ड में थे.

हाकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए बेबुनियाद बताया. दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ का अध्यक्ष रहते भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा सांसद कीर्ति आजाद द्वारा लगाये गए आरोपों का सामना कर रहे जेटली पर यह ताजा हमला है. गिल ने ये आरोप डीडीसीए में कथित अनियमितताओं की जांच के लिये एक आयोग के गठन का प्रस्ताव दिल्ली विधानसभा द्वारा कल पारित किये जाने के बाद लगाये हैं.
आईएचएफ सचिव अशोक माथुर ने कहा ,‘‘ गिल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हॉकी इंडिया में जेटली के हितों के टकराव की जांच करने को कहा है. हॉकी इंडिया दिल्ली रजिस्ट्रार आफ सोसायटीज के तहत रजिस्टर्ड है लिहाजा दिल्ली सरकार को मामले की जांच का अधिकार है.” इससे पहले जेटली ने डीडीसीए मामले में उनके खिलाफ बयानबाजी करने वाले केजरीवाल समेत छह व्यक्तियों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था. उसमें हालांकि भाजपा सांसद कीर्ति आजाद का नाम नहीं था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola