बीसीसीआई को दो साल में 332 करोड़ कमाई होने की उम्मीद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Dec 2015 5:19 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई को इंडियन प्रीमियर लीग में इंटेक्स मोबाइल्स और संजीव गोयनका के न्यू राइजिंग की दो टीमें शामिल करने के बाद अगले दो साल में लगभग 332 करोड़ रुपये की कमाई होने की उम्मीद है. बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी और सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के प्रमुख निरंजन शाह ने राजकोट के आईपीएल में […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : बीसीसीआई को इंडियन प्रीमियर लीग में इंटेक्स मोबाइल्स और संजीव गोयनका के न्यू राइजिंग की दो टीमें शामिल करने के बाद अगले दो साल में लगभग 332 करोड़ रुपये की कमाई होने की उम्मीद है. बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी और सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के प्रमुख निरंजन शाह ने राजकोट के आईपीएल में शामिल होने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे खुशी है कि राजकोट अब आईपीएल टीम होगी.”
उन्होंने बताया कि बीसीसीआई को कैसे इससे 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई होगी. उन्होंने कहा ,‘‘इन दोनों टीमों ने कहा है कि उन्हें हर साल फ्रेंचाइजी के लिये बने 70 करोड़ के केंद्रीय राजस्व पूल में से कुछ नहीं चाहिये बल्कि वे बोर्ड को 16 और 10 करोड़ रुपये सालाना देने को तैयार हैं यानी एक साल में 166 करोड़ और दो साल में यह 332 करोड रुपये हो जायेंगे.”
इंटेक्स मोबाइल्स के निदेशक केशव बंसल ने कहा ,‘‘ इंटेक्स मोबाइल्स दिल्ली के बाहर स्थित है लेकिन राजकोट में हमारा मजबूत बेस है. वहां इंटेक्स बाजार में सबसे आगे है. यह हालांकि व्यवसाय नहीं बल्कि खेल के लिये जुनून है जिसकी वजह से मैने बोली लगाई.” यह पूछने पर कि क्या वह दो साल के बाद भी लीग में बने रहना चाहेंगे, उन्होंने कहा ,‘‘ यह फैसला बीसीसीआई को लेना है. हमें तो खुशी होगी अगर लीग में 10 टीमें खेलें.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




