ePaper

वीरेंद्र सहवाग को कल सम्‍मानित करेगा बीसीसीआई

Updated at : 02 Dec 2015 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग को कल सम्‍मानित करेगा बीसीसीआई

नयी दिल्ली : बीसीसीआई भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरु होने से पहले हाल में संन्यास लेने वाले वीरेंद्र सहवाग को सम्मानित करेगा. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आज डीडीसीए को अपने फैसले की जानकारी देने से संबंधित मेल भेजा लेकिन 17 वर्षों तक सहवाग का राज्य संघ रहा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरु होने से पहले हाल में संन्यास लेने वाले वीरेंद्र सहवाग को सम्मानित करेगा. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आज डीडीसीए को अपने फैसले की जानकारी देने से संबंधित मेल भेजा लेकिन 17 वर्षों तक सहवाग का राज्य संघ रहा दिल्ली इस समारोह का हिस्सा नहीं बनेगा.

डीडीसीए के कार्यकारी अध्यक्ष चेतन चौहान ने कहा, ‘‘हमें आज बीसीसीआई से ई मेल मिला कि वीरेंद्र सहवाग को कल टेस्ट मैच शुरु होने से पहले सम्मानित किया जाएगा. मैं नहीं जानता लेकिन अध्यक्ष या सचिव बोर्ड की तरफ से उन्हें सम्मानित करेंगे. डीडीसीए सम्मान समारोह का हिस्सा नहीं है. ”
संसद सत्र चलने के कारण बीसीसीआई सचिव और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी के समारोह में उपस्थित रहने की उम्मीद है. सहवाग को उनकी उपलब्धियों के लिये चांदी की शील्ड प्रदान की जाएगी. चौहान से पूछा गया कि डीडीसीए सम्मान समारोह का हिस्सा क्यों नहीं बनेगा, उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास तैयारियों के लिये समय नहीं है.
हम दिल्ली और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिये उन्हें जरुर सम्मानित करेंगे. ” दिलचस्प बात यह है कि सहवाग ने इस सत्र में दिल्ली छोड़कर हरियाणा की तरफ से खेलने का फैसला किया और माना जा रहा था कि दिल्ली टीम प्रबंधन के साथ मतभेदों के कारण उन्होंने यह फैसला किया. उन्होंने इस साल अक्तूबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola