बीसीसीआई ने पाकिस्तान श्रृंखला पर सरकार से स्वीकृति मांगी
Updated at : 25 Nov 2015 6:47 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने दिसंबर में श्रीलंका में पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला खेलने के लिए केंद्र सरकार से आधिकारिक तौर पर स्वीकृति मांगी है. बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने इसकी पुष्टि की. अब गेंद भारत और पाकिस्तान की सरकारों के पाले में है क्योंकि बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड दोनों को अपनी सरकारों से […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने दिसंबर में श्रीलंका में पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला खेलने के लिए केंद्र सरकार से आधिकारिक तौर पर स्वीकृति मांगी है. बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने इसकी पुष्टि की. अब गेंद भारत और पाकिस्तान की सरकारों के पाले में है क्योंकि बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड दोनों को अपनी सरकारों से अगले महीने होने वाली श्रृंखला के लिए स्वीकृति का इंतजार है.
ठाकुर ने कहा, ‘‘कल मैंने विदेश मंत्रालय को पत्र खिलकर श्रीलंका में पाकिस्तान से श्रृंखला खेलने की स्वीकृति मांगी है.” उन्होंने कहा, ‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच हुए करार के अनुसार पाकिस्तान में हालात उपयुक्त नहीं होने पर दोनों टीमों को यूएई यार किसी अन्य तटस्थ स्थान पर खेलना था. यह पाकिस्तान पर निर्भर है कि वे कहां खेलना चाहते हैं.
बीसीसीआई और पीसीबी के बीच चर्चा के बाद दोनों देशों ने श्रीलंका में खेलने का फैसला किया है.” पीसीबी को भी सरकार से स्वीकृति का इंतजार है और उसके प्रमुख शहरयार खान को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ जल्द फैसला करेंगे.
शहरयार ने कहा, ‘‘यह सरकार के हाथ में है. निजी तौर पर मुझे नहीं पता कि स्वीकृति देने में कितना समय लगेगा. फिलहाल प्रधानमंत्री यात्रा पर हैं इसलिए वह वापस आने पर फैसला करेंगे. हमें इंतजार करना होगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




