न्यौते के बाद, पीसीबी ने कहा, भारत में नहीं खेलेंगे श्रृंखला

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा कि उनका देश अपनी ‘घरेलू श्रृंखला’ भारत में नहीं खेलेगा और बीसीसीआई से अपनी वादे का सम्मान करते हुए प्रस्तावित श्रृंखला यूएई में खेलने की अपील की. शहरयार ने पीसीबी बोर्ड आफ गवर्नर्स की लाहौर में बैठक के बाद कल यहां पत्रकारों से कहा, […]
कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा कि उनका देश अपनी ‘घरेलू श्रृंखला’ भारत में नहीं खेलेगा और बीसीसीआई से अपनी वादे का सम्मान करते हुए प्रस्तावित श्रृंखला यूएई में खेलने की अपील की. शहरयार ने पीसीबी बोर्ड आफ गवर्नर्स की लाहौर में बैठक के बाद कल यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘बीसीसीआई को अपने वादे का सम्मान करते हुए यूएई में श्रृंखला खेलनी चाहिए. ”
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित श्रृंखला को लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर से उनकी बातचीत पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गयी. शहरयार ने कहा, ‘‘पाकिस्तान को श्रृंखला भारत में खेलने के लिये कहने के पीछे कोई औचित्य नहीं है और यदि दोनों टीमें यूएई में खेलती है तो फिर सुरक्षा कोई मसला नहीं है. यह बोर्ड आफ गवर्नर्स की राय थी. ” पीसीबी प्रमुख ने कहा, ‘‘भारत ने आईपीएल का एक चरण दुबई में आयोजित किया था और यूएई में सुरक्षा कोई चिंता नहीं है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




