मियांदाद ने पीसीबी को विश्व टी20 के लिए पाक टीम को नहीं भेजने को कहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Oct 2015 9:39 PM
कराची : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से कहा है कि अगर बीसीसीआई दिसंबर में द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला के लिए तैयार नहीं होता है तो वह अपनी टीम अगले साल भारत में होने वाले विश्व टी20 टूर्नामेंट के लिए नहीं भेजे. मियांदाद ने कहा, ‘‘मैं पाकिस्तान बोर्ड को सलाह […]
कराची : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से कहा है कि अगर बीसीसीआई दिसंबर में द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला के लिए तैयार नहीं होता है तो वह अपनी टीम अगले साल भारत में होने वाले विश्व टी20 टूर्नामेंट के लिए नहीं भेजे.
मियांदाद ने कहा, ‘‘मैं पाकिस्तान बोर्ड को सलाह देना चाहता हूं कि वे स्पष्ट कर दें कि अगर भारतीय बोर्ड के अनुसार उनकी सरकार पाकिस्तान से खेलने के लिए उन्हें स्वीकृति नहीं दे रही है तो फिर हमारी सरकार भी हमारी टीम को अगले साल विश्व टी20 के लिए भारत भेजने की इच्छुक नहीं है.” उन्होंने कहा, ‘‘अब हमें अपने आत्मसम्मान और गौरव को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए भारतीय बोर्ड से बात करनी होगी जो भारत में विश्व टी20 में हिस्सा लेने से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है.” वर्ष 1976 से 1993 के बीच 124 टेस्ट खेलने वाले मियांदाद ने कहा कि पाकिस्तान भारत से खेले बिना भी आगे बढ सकता है.
उन्होंने कहा, ‘‘हमें अब कडा रुख अपनाते हुए भारत से कहना होगा कि अब बहुत हो चुका. हम 2007 से उनसे द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेलने के बावजूद खत्म नहीं हुए हैं जो फिर हमें आईसीसी प्रतियोगिताओं में भी उनके साथ क्यों खेलें.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










