आक्रामकता का मतलब छींटाकशी नहीं : महेंद्र सिंह धौनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2015 6:21 PM
धर्मशाला : भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली की आक्रामकता पर आज वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने तंज कसा है. उन्होंने कहा, आक्रामकता की उनकी परिभाषा छींटाकशी या शारीरिक संपर्क नहीं है और टीम के लिये नियमों के भीतर खेलना जरुरी है. टेस्ट कप्तान कोहली आक्रामकता के बड़े पैरोकार रहे हैं. […]
धर्मशाला : भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली की आक्रामकता पर आज वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने तंज कसा है. उन्होंने कहा, आक्रामकता की उनकी परिभाषा छींटाकशी या शारीरिक संपर्क नहीं है और टीम के लिये नियमों के भीतर खेलना जरुरी है.
टेस्ट कप्तान कोहली आक्रामकता के बड़े पैरोकार रहे हैं. श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में आखिरी टेस्ट में श्रीलंकाई बल्लेबाज से भिड़ने के कारण तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को एक मैच का निलंबन झेलना पड़ा था तब कोहली ने उनका समर्थन किया था.
धौनी ने कहा कि वह आक्रामक क्रिकेट खेलने के खिलाफ नहीं है लेकिन नियमों के भीतर रहने में विश्वास करते हैं. उन्होंने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ आक्रामकता का मतलब छींटाकशी या शारीरिक संपर्क नहीं है. राहुल द्रविड ने कहा था कि तेज गेंदबाज के सामने अच्छा फारवर्ड डिफेंस आक्रामक खेल है और यह महत्वपूर्ण है.
हमारे खिलाडी भी आक्रामकता को सही दिशा में लगाना सीख रहे हैं.’ उन्होंने कहा ,‘‘ आक्रामक होना अच्छा है लेकिन हमें दिशा निर्देशों का भी पालन करना है और यह सुनिश्चित करना है कि अब किसी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हो. हम आक्रामक खेलना चाहते हैं लेकिन नियमों के भीतर.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










