डालमिया के निधन से देश ने एक उत्साही प्रशासक खो दिया : अरुण जेटली

नयी दिल्ली : बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को महान प्रशासक बताते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि उनके निधन से देश ने ऐसा उत्साही प्रशासक खो दिया है जिसने भारत को क्रिकेट का घर बना दिया था. जेटली ने हांगकांग से अपने शोक संदेश में कहा ,‘‘ क्रिकेट के खेल ने ऐसा […]
नयी दिल्ली : बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को महान प्रशासक बताते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि उनके निधन से देश ने ऐसा उत्साही प्रशासक खो दिया है जिसने भारत को क्रिकेट का घर बना दिया था. जेटली ने हांगकांग से अपने शोक संदेश में कहा ,‘‘ क्रिकेट के खेल ने ऐसा महान प्रशासक खो दिया जिसने भारत को क्रिकेट का घर बना दिया था. मैंने अपना एक दोस्त खो दिया.” डालमिया का कोलकाता के एक अस्पताल में कल दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया.
उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे लिए यह निजी क्षति है क्योंकि पिछले दो दशक में मेरे उनसे बहुत मधुर निजी संबंध थे.” उन्होंने अपने क्रिकेट मैचों के प्रसारण के बीसीसीआई के अधिकारों के बचाव और प्रसारण अधिकारों से मिलने वाले राजस्व से खेल की मदद में डालमिया के योगदान को याद किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




