ePaper

एयर इंडिया और बीसीसीआई के बीच एमओयू

Updated at : 13 Sep 2015 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
एयर इंडिया और बीसीसीआई के बीच एमओयू

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम अब से यात्रा के लिए एयर इंडिया को तरजीह देगी और राष्ट्रीय विमान कंपनी ने इस संबंध में बीसीसीआई के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं. यह करार एक सितंबर से प्रभावी हुआ है और एक साल के लिए किया गया है. एयर इंडिया साथ ही राष्ट्रीय और […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम अब से यात्रा के लिए एयर इंडिया को तरजीह देगी और राष्ट्रीय विमान कंपनी ने इस संबंध में बीसीसीआई के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं. यह करार एक सितंबर से प्रभावी हुआ है और एक साल के लिए किया गया है.

एयर इंडिया साथ ही राष्ट्रीय और राज्य की क्रिकेट टीमों के भारतीय क्रिकेटरों को घरेलू और अंतराष्ट्रीय नेटवर्क पर दुनिया भर में यात्रा की सुविधा देगी. इस करार के तहत एयर इंडिया विशेष किराये की पेशकश करेगी और अपनी किट के साथ यात्रा करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को मुफ्त में सामान ले जाने की सुविधा देगी.

यह एमओयू आधिकारिक कार्यों के लिए जाने वाले अंपायरों, मैच रैफरियों और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं, विभिन्न समिति की बैठक के लिए बीसीसीआई अधिकारियों यात्रा के अलावा वार्षिक आम बैठक और अन्य किसी आधिकारिक यात्रा पर भी प्रभावी होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola