क्रिकेट के बाद अब टेनिस में भाग्य आजमाएंगे विराट कोहली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2015 5:02 PM
दुबई : भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली आईपीटीएल टीम यूएई रायल्स के सह मालिक बन गए हैं जिसके कप्तान स्विटजरलैंड के महान टेनिस स्टार रोजर फेडरर हैं. फेडरर ने पहले सत्र में माइक्रोमैक्स इंडियन एसेस के लिये खेला था. वह इस सत्र में गोरान इवानीसेविच, 2001 की विम्बलडन चैम्पियन अना इवानोविच, डेनियल नेस्टर, क्रिस्टिना म्लादेनोविच […]
दुबई : भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली आईपीटीएल टीम यूएई रायल्स के सह मालिक बन गए हैं जिसके कप्तान स्विटजरलैंड के महान टेनिस स्टार रोजर फेडरर हैं. फेडरर ने पहले सत्र में माइक्रोमैक्स इंडियन एसेस के लिये खेला था. वह इस सत्र में गोरान इवानीसेविच, 2001 की विम्बलडन चैम्पियन अना इवानोविच, डेनियल नेस्टर, क्रिस्टिना म्लादेनोविच और थामस बर्डीच से जुडेंगे.
टूर्नामेंट का यूएई चरण 14 से 16 दिसंबर के बीच दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस स्टेडियम में खेला जायेगा. कोहली ने यूएई रायल्स टीम के औपचारिक लांच के मौके पर कहा , मेरी हमेशा टेनिस में गहरी रुचि रही है और मैं इस पेशेवर टेनिस लीग टीम का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










