ePaper

पीसीबी को बीसीसीआई के आगे गिड़गिड़़ाने की जरूरत नहीं : मियांदाद

Updated at : 07 Sep 2015 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
पीसीबी को बीसीसीआई के आगे गिड़गिड़़ाने की जरूरत नहीं : मियांदाद

कराची : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कोच जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से कहा कि वह द्विपक्षीय श्रृंखला बहाल करने को लेकर बीसीसीआई के आगे गिड़गिड़ाना बंद कर दे. उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड का रवैया देखते हुए वह पीसीबी को सलाह देते हैं कि वह उनके आगे गिड़गिड़ाना बंद कर दें […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कोच जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से कहा कि वह द्विपक्षीय श्रृंखला बहाल करने को लेकर बीसीसीआई के आगे गिड़गिड़ाना बंद कर दे. उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड का रवैया देखते हुए वह पीसीबी को सलाह देते हैं कि वह उनके आगे गिड़गिड़ाना बंद कर दें और अन्य टीमों के साथ श्रृंखलाएं आयोजित करने पर ध्यान दें.

मियांदाद ने कल रात यहां एक कार्यक्रम में कहा, पाकिस्तान हमेशा क्रिकेट में भारत से अव्वल रहा है और उनकी तुलना में हमारे पास अधिक प्रतिभा है. उनकी क्रिकेट पैसे और व्यवसायीकरण के कारण जीवित है. यदि दोनों देश द्विपक्षीय श्रृंखलाएं शुरु करते हैं तो अच्छा होगा लेकिन हमारे आत्मसम्मान और गौरव की कीमत पर नहीं. ‘ मियांदाद ने कहा कि भारतीय नेताओं और मंत्रियों के भड़काऊ बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इससे भारत – पाक क्रिकेट संबंधों में मदद नहीं मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola