मैंने महेंद्र सिंह धौनी की नेतृत्वक्षमता पर कभी सवाल नहीं उठाये : विराट कोहली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2015 1:47 PM
चेन्नई : विराट कोहली बेबाक जुबानी के लिए जाने जाते हैं और श्रीलंका के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने स्पष्ट किया कि बांग्लादेश में एकदिवसीय श्रृंखला में हार के बाद उनके बयान को गलत तरह से लिया गया.कोहली ने तीसरे वनडे की पूर्व संध्या पर आधिकारिक प्रसारक से कहा था कि वह टीम के […]
चेन्नई : विराट कोहली बेबाक जुबानी के लिए जाने जाते हैं और श्रीलंका के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने स्पष्ट किया कि बांग्लादेश में एकदिवसीय श्रृंखला में हार के बाद उनके बयान को गलत तरह से लिया गया.कोहली ने तीसरे वनडे की पूर्व संध्या पर आधिकारिक प्रसारक से कहा था कि वह टीम के रवैये से खुश नहीं हैं. उनके आलोचकों ने दावा किया कि कोहली ने ऐसा कहकर सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व पर सवाल उठाये हैं.
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि इसमें बहुत बडा अंतर है. क्लिप काटना और नकल करके उसे चिपका देना. वास्तव में यह मेरी समझ में नहीं आता. टीम में शामिल कोई भी खिलाड़ी महसूस कर सकता है कि हम जैसा चाहते थे उस तरह से अपनी रणनीतियों पर अमल नहीं कर पाये. इसके पीछे मेरे कहने का मतलब यही था कि क्रिकेटर होने के नाते मैं जीत के प्रति बेहद जुनूनी हूं. कोहली ने साफ किया कि उन्हें अपने बयान को तोड़- मरोड़कर पेश करना पसंद नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










