कोर्ट के फैसले से युवा क्रिकेटरों पर पड़ेगा असर :राहुल द्रविड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2015 8:19 PM
चेन्नई : भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड ने आज कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रायल्स को आईपीएल से दो साल के लिये बाहर करने के जस्टिस लोढा समिति के फैसले से युवा खिलाडियों पर असर पडेगा लेकिन उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिये. द्रविड ने कहा […]
चेन्नई : भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड ने आज कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रायल्स को आईपीएल से दो साल के लिये बाहर करने के जस्टिस लोढा समिति के फैसले से युवा खिलाडियों पर असर पडेगा लेकिन उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिये.
द्रविड ने कहा , यह निराशाजनक है कि कई बार एक या दो व्यक्तियों की हरकतों का असर इतने सारे लोगों पर पडता है. इन हालात में पिरामिड में सबसे नीचे मौजूद लोगों पर सबसे ज्यादा असर पडता है. शीर्ष खिलाडियों और कोचों को हमेशा काम मिल जाता है. हमारी टीम के शीर्ष खिलाडियों को दूसरी टीमों में जगह मिल जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










