चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को भंग करने के लिए स्वतंत्र है बीसीसीआई : जस्टिस लोढ़ा

नयी दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को दो साल के लिये निलंबित करने का प्रस्ताव रखने वाली समिति के प्रमुख जस्टिस आर एम लोढा ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड आईपीएल की दोनों टीमों को भंग करने के लिये स्वतंत्र है. समिति के प्रस्ताव को लेकर असमंजस की स्थिति के मद्देनजर […]
नयी दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को दो साल के लिये निलंबित करने का प्रस्ताव रखने वाली समिति के प्रमुख जस्टिस आर एम लोढा ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड आईपीएल की दोनों टीमों को भंग करने के लिये स्वतंत्र है.
समिति के प्रस्ताव को लेकर असमंजस की स्थिति के मद्देनजर जस्टिस लोढा ने स्पष्टीकरण दिया. असमंजस इस बात को लेकर था कि समिति के फैसले के बाद बीसीसीआई दोनों टीमों के खिलाफ क्या कार्रवाई कर सकती है. जस्टिस लोढा ने एनडीटीवी से कहा , टीमों को भंग करने के बारे में बीसीसीआई को फैसला लेना है. इस पर उच्चतम न्यायालय का निर्णय स्पष्ट है. बीसीसीआई ऐसा कर सकती है.
यह पूछने पर कि समिति ने खुद ऐसा क्यो नहीं किया, जस्टिस लोढा ने कहा ,ह्यह्य हमें अनुशासन समिति के रुप में नियुक्त किया गया था और करार के प्रावधान 11.3 के तहत बीसीसीआई इस पर फैसला लेगा, हम नहीं. बीसीसीआई आईपीएल करार के प्रावधान 11.3 (सी) में कहा गया है कि यदि फ्रेंचाइजी, कोई फ्रेंचाइजी समूह और या मालिक ऐसा काम करते हैं जिससे लीग, बीसीसीआई आईपीएल, बीसीसीआई, टीम या किसी और टीम या क्रिकेट की छवि को ठेस पहुंचती है तो करार रद्द किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




