आठ टीमों के आईपीएल के लिये संभावनाएं तलाश रहा है बीसीसीआई

नयी दिल्ली : चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रायल्स के आईपीएल से निलंबन से आहत बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी अब एक आपात योजना पर काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लीग आठ टीमों का टूर्नामेंट ही रहे. अधिकारियों ने रविवार को मुंबई में आईपीएल संचालन परिषद की आपात बैठक से पहले […]
नयी दिल्ली : चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रायल्स के आईपीएल से निलंबन से आहत बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी अब एक आपात योजना पर काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लीग आठ टीमों का टूर्नामेंट ही रहे. अधिकारियों ने रविवार को मुंबई में आईपीएल संचालन परिषद की आपात बैठक से पहले इस बारे में औपचारिक चर्चा शुरु कर दी है.
आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला का आज शाम और कल सुबह कोलकाता में बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया से मिलने का कार्यक्रम है. वह उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त न्यायधीश आर एम लोढा समिति के फैसले पर चर्चा करेंगे. बीसीसीआई इस बात की इच्छुक है कि आईपीएल पहले की तरह आठ टीमों का टूर्नामेंट बना रहे क्योंकि प्रसारक मल्टी स्क्रीन मीडिया के साथ उसका करार 60 मैचों के कार्यक्रम को लेकर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




