ePaper

...और राहुल द्रविड़ भी जुड़े फेसबुक से, पोस्ट किया पहला वीडियो

Updated at : 30 Jun 2015 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
...और राहुल द्रविड़ भी जुड़े फेसबुक से, पोस्ट किया पहला वीडियो

दुनिया में "द वॉल" के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान राहुल द्रविड फेसबुक से जुड़ गये हैं. उन्‍होंने फेसबुक से जुड़ते ही अपनी एक वीडियो भी पोस्‍ट की है. वीडियो के जरीये उन्‍होंने अपने प्रशंसकों को फेसबुक से जुड़ने की जानकारी दी. साथ ही उन्‍होंने कहा कि अब उनके प्रशंसक उनसे […]

विज्ञापन

दुनिया में "द वॉल" के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान राहुल द्रविड फेसबुक से जुड़ गये हैं. उन्‍होंने फेसबुक से जुड़ते ही अपनी एक वीडियो भी पोस्‍ट की है. वीडियो के जरीये उन्‍होंने अपने प्रशंसकों को फेसबुक से जुड़ने की जानकारी दी. साथ ही उन्‍होंने कहा कि अब उनके प्रशंसक उनसे सीधे तौर पर बात कर सकते हैं.

https://www.facebook.com/rahuldravid/videos/1688892808005580/

राहुल द्रविड की लोकप्रियता का आलम है कि महज एक सप्‍ताह में ही उनके फेसबुक पेज को छह लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है और रोजाना इसकी संख्‍या बढ़ती ही जा रही है. गौरतलब हो कि लगभग सभी भारतीय खिलाड़ी सोशल मीडिया से जुड़ चुके हैं. इस मामले में राहुल द्रविड अब तक पीछे चल रहे थे, लेकिन अब ‘द वॉल’ ने भी सोशल मीडिया में धमाकेदार इंट्री कर ली है.

गौरतलब हो कि राहुल द्रविड ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में 164 टेस्‍ट मैच, 344 वनडे और एक मात्र टी-20 मैच खेले हैं. टेस्‍ट और वनडे दोनों में उनके 10 हजार से अधिक रन हैं. 164 टेस्‍ट मैच में उन्‍होंने जहां 36 शतक और 63 अर्धशतक की मदद से 13288 रन बनाये हैं वहीं 344 वनडे मैच में 12 शतक और 83 अर्धशतक की मदद से 10889 रन बनाये हैं. राहुल द्रविड ने कई वर्षों तक टीम इंडिया की कप्‍तानी भी की है. 2007 विश्व कप में राहुल द्रविड ने टीम इंडिया की अगुआई भी की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola