ePaper

धौनी और कोहली के बीच कोई मतभेद नहीं, बीसीसीआई ने अटकलबाजी पर लगाया विराम

Updated at : 29 Jun 2015 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
धौनी और कोहली के बीच कोई मतभेद नहीं, बीसीसीआई ने अटकलबाजी पर लगाया विराम

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रुम में सभी चीजें सही होने का दावा करते हुए बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर और मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने आज सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और टेस्ट कप्तान विराट कोहली के बीच मतभेद की खबरों को खारिज कर दिया. यह अटकलें उस समय शुरु […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रुम में सभी चीजें सही होने का दावा करते हुए बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर और मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने आज सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और टेस्ट कप्तान विराट कोहली के बीच मतभेद की खबरों को खारिज कर दिया.

यह अटकलें उस समय शुरु हुई जब कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में लचर प्रदर्शन के दौरान मैदान पर लिए फैसलों पर सवाल उठाया लेकिन पाटिल ने जोर देकर कहा कि टीम विभाजित नहीं है. जिंबाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा करने के बाद पाटिल ने कहा, इसमें भ्रम की स्थिति नहीं है. हमने ऐसी चीज के बारे में नहीं सुना है. विक्रम राठौड और रोजर बिन्नी वहां बांग्लादेश दौरे पर भारतीय टीम के साथ थे और हम लगातार टीम प्रबंधन के संपर्क में थे. अंदाजा लगाना और लिखना आप लोगों पर निर्भर करता है.

बांग्लादेश के खिलाफ पहली द्विपक्षीय श्रृंखला गंवाने के बाद कोहली और धौनी की प्रतिक्रिया सुनकर ऐसा लगा मानों दोनों की सोच एक जैसी नहीं है. लेकिन पाटिल ने कहा कि लोगों को मैच के बाद दी गई प्रतिक्रिया को अधिक तवज्जो नहीं देनी चाहिए. भारतीय कोच की नियुक्ति के संदर्भ में ठाकुर ने कहा कि सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की सलाहकार समिति इस मुद्दे पर फैसला करेगी.
ठाकुर ने कहा, क्रिकेट सलाहकार समिति इस पर गौर कर रही है और भविष्य के कोच के नामों पर विचार कर रही है. जुलाई के महीने में बैठक के दौरान हम इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे. इस साल दिसंबर में भारत के प्रस्तावित पाकिस्तान दौरे पर ठाकुर ने कहा, अब तक कोई फैसला नहीं किया गया है और इस मुद्दे पर जुलाई में बीसीसीआई की बैठक में चर्चा की जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola