भारत अब भी बांग्लादेश से बेहतर टीम : सुरेश रैना

मीरपुर : भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा कि भारत अब भी बांग्लादेश से बेहतर टीम है. मेजबान टीम के हाथों यहां पहले वनडे में शिकस्त के बाद रैना ने साथ ही कहा कि उनकी टीम तीन मैचों की श्रृंखला में वापसी करेगी. बांग्लादेश ने कल यहां पहले वनडे में भारत को […]
मीरपुर : भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा कि भारत अब भी बांग्लादेश से बेहतर टीम है. मेजबान टीम के हाथों यहां पहले वनडे में शिकस्त के बाद रैना ने साथ ही कहा कि उनकी टीम तीन मैचों की श्रृंखला में वापसी करेगी. बांग्लादेश ने कल यहां पहले वनडे में भारत को 79 रन से हराकर उलटफेर करते हुए श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है.
उन्होंने कहा, इसके बाद रविंद्र जडेजा और मेरे बीच साझेदारी के अलावा हम और कोई अच्छी साझेदारी नहीं कर पाये. इससे हमें नुकसान हुआ. भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान पर आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए आज जुर्माना लगाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




