रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए पूरे किये 2000 रन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jun 2015 10:32 PM
मीरपुर : रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आज यहां पहले विकेट के लिये 2000 रन पूरे किये. यह कारनामा करने वाली वह भारत की तीसरी सलामी जोडी है. धवन और रोहित 42 मैचों में पारी का आगाज कर चुके हैं जिसमें उन्होंने लगभग 50 रन प्रति पारी की […]
मीरपुर : रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आज यहां पहले विकेट के लिये 2000 रन पूरे किये. यह कारनामा करने वाली वह भारत की तीसरी सलामी जोडी है.
धवन और रोहित 42 मैचों में पारी का आगाज कर चुके हैं जिसमें उन्होंने लगभग 50 रन प्रति पारी की औसत से 2027 रन बनाये हैं. उनके नाम पर सात शतकीय और इतनी ही अर्धशतकीय साझेदारियां भी दर्ज हैं. वह वनडे में 2000 या इससे अधिक रन जोड़ने वाली विश्व की 15वीं जोडी बन गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










