धौनी चुपचाप अपना काम करते हैं, कोहली में दिखता है जुनून : सैमी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2015 5:47 PM
नयी दिल्ली : विराट कोहली को रायल चैलेंजर्स बेंगलूर की अगुआई करते हुए करीब से देखने वाले वेस्टइंडीज के टी20 कप्तान डेरेन सैमी का मानना है कि इस स्टार बल्लेबाज को उदाहरण के साथ अगुआई करना पसंद है जबकि इसके विपरीत उनके पूर्ववर्ती महेंद्र सिंह चुपचाप अपना काम करते हैं. पिछले आईपीएल के आरसीबी की […]
नयी दिल्ली : विराट कोहली को रायल चैलेंजर्स बेंगलूर की अगुआई करते हुए करीब से देखने वाले वेस्टइंडीज के टी20 कप्तान डेरेन सैमी का मानना है कि इस स्टार बल्लेबाज को उदाहरण के साथ अगुआई करना पसंद है जबकि इसके विपरीत उनके पूर्ववर्ती महेंद्र सिंह चुपचाप अपना काम करते हैं.
पिछले आईपीएल के आरसीबी की टीम का हिस्सा रहे सैमी ने आज यहां बातचीत के दौरान कहा, विराट को खेल के प्रत्येक लम्हे का हिस्सा बनना पसंद है जबकि महेंद्र सिंह धौनी के काम करने का तरीका चुपचाप बिना अधिक बोले अपना काम करना है. सैमी को आरसीबी के साथ बिताए सात हफ्तों के दौरान कोहली का ‘जुनून’ पसंद आया जो इस भारतीय को अन्य खिलाडियों से अलग करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










