प्रोन्नति परीक्षा में शेखपुरा जिला न्यायालय में कार्यरत कर्मचारी ने पूरे बिहार में हासिल किया 34वां रैंक
Published by : Vivek Singh Updated At : 28 May 2026 8:21 AM
मिठाई खिला स्वागत करते अधिवक्ता
Sheikhpura News : शेखपुरा जिला न्यायालय शेखपुरा के लिए गर्व और खुशी की बड़ी खबर सामने आई है. न्यायालय में कार्यरत कर्मचारी अजीत कुमार-2 ने प्रोन्नति परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे बिहार में 34वां स्थान प्राप्त किया है.
Sheikhpura News : (रंजीत कुमार) शेखपुरा जिला न्यायालय शेखपुरा के लिए गर्व और खुशी की बड़ी खबर सामने आई है. न्यायालय में कार्यरत कर्मचारी अजीत कुमार-2 ने प्रोन्नति परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे बिहार में 34वां स्थान प्राप्त किया है. खास बात यह रही कि शेखपुरा जिला न्यायालय से शामिल अभ्यर्थियों में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है.
अधिवक्ता के पुत्र ने बढ़ाया जिले का मान
अजीत कुमार शेखपुरा के अधिवक्ता चंद्रमौली यादव के पुत्र हैं. उनकी इस सफलता से न्यायालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है. सहकर्मियों और अधिवक्ताओं ने उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन की जमकर सराहना की.
बार एसोसिएशन ने मिठाई खिलाकर दी बधाई
इस अवसर पर शेखपुरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव ने अजीत कुमार को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. बार एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे शेखपुरा न्यायालय परिवार के लिए गौरव की बात है.
जिला न्यायालय के 10 कर्मचारियों ने पाई सफलता
जानकारी के अनुसार इस प्रोन्नति परीक्षा में शेखपुरा न्यायालय के कुल 10 कर्मचारियों ने सफलता हासिल की है. इससे न्यायालय कर्मियों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है. कर्मचारियों का कहना है कि अजीत कुमार की सफलता अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी.
Also Read : नवादा में बकरीद पर पुलिस का फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Singh
विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










