सलाहकार समिति में राहुल द्रविड़ की कमी महसूस होगी : विराट कोहली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2015 3:47 PM
नयी दिल्ली : भारतीय टेस्ट टीम के नवनियुक्त कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान राहुल द्रविड को बीसीसीआई की नवगठित सलाहकार समिति में शामिल किये जाने की चर्चा छेड़ दी है. कोहली ने कहा, राहुल द्रविड अगर सलाहकार समिति में होते तो शानदार होता. कोहली ने यहां एक प्रचार कार्यक्रम से इतर कहा , यह […]
नयी दिल्ली : भारतीय टेस्ट टीम के नवनियुक्त कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान राहुल द्रविड को बीसीसीआई की नवगठित सलाहकार समिति में शामिल किये जाने की चर्चा छेड़ दी है. कोहली ने कहा, राहुल द्रविड अगर सलाहकार समिति में होते तो शानदार होता.
कोहली ने यहां एक प्रचार कार्यक्रम से इतर कहा , यह अद्भुत होता अगर सभी चारों इस समिति में होते लेकिन द्रविड जरुर कहीं व्यस्त होंगे. बीसीसीआई की तकनीकी समिति में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण हैं. द्रविड की गैर मौजूदगी पर सवाल उठे थे लेकिन बीसीसीआई ने साफ तौर पर कहा कि वह द्रविड की सेवायें किसी और काम के लिये लेगा लेकिन अभी उसका ऐलान नहीं किया गया है. सलाहकार समिति बोर्ड और राष्ट्रीय टीम को भावी चुनौतियों का सामना करने के लिये किये जाने वाले प्रयासों में सलाह देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










