ePaper

बांग्लादेश दौरे के लिये 20 मई को भारतीय टीम का चयन

Updated at : 18 May 2015 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेश दौरे के लिये 20 मई को भारतीय टीम का चयन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई अगले महीने के बांग्लादेश दौरे के लिये बुधवार को टीम घोषित करेगा. इस दिन मुंबई में चयन समिति की बैठक होगी. भारत को बांग्लादेश दौरे में एक टेस्ट मैच और फिर मीरपुर में तीन वनडे मैच खेलने हैं. टेस्ट मैच दस जून से शुरु होगा जबकि वनडे 18, 21, और 24 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई अगले महीने के बांग्लादेश दौरे के लिये बुधवार को टीम घोषित करेगा. इस दिन मुंबई में चयन समिति की बैठक होगी. भारत को बांग्लादेश दौरे में एक टेस्ट मैच और फिर मीरपुर में तीन वनडे मैच खेलने हैं. टेस्ट मैच दस जून से शुरु होगा जबकि वनडे 18, 21, और 24 जून को खेले जाएंगे.

बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार, अखिल भारतीय चयनसमिति की बुधवार 20 मई 2015 को मुंबई के क्रिकेट सेंटर में दोपहर 12 बजे बैठक होगी जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट और वनडे श्रृंखला के लिये भारतीय टीम का चयन किया जाएगा. विज्ञप्ति में कहा गया है, बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन होगा जिसमें बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर और चयनसमिति के अध्यक्ष संदीप पाटिल उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola