मैड्रिड ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे राफेल नडाल, मारिया शारापोवा और सेरेना विलियम्स

मैड्रिड : राफेल नडाल ने पिछले खराब फार्म को अलविदा कहते हुए इटली के सिमोन बोलेली को 6 – 2, 6 – 2 से हराकर मैड्रिड ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. महिला वर्ग में मारिया शारापोवा और शीर्ष वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स ने क्रमश:कैरोलिन वोज्नियाकी और कार्ला सुआरेज नवारो को हराकर […]
मैड्रिड : राफेल नडाल ने पिछले खराब फार्म को अलविदा कहते हुए इटली के सिमोन बोलेली को 6 – 2, 6 – 2 से हराकर मैड्रिड ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. महिला वर्ग में मारिया शारापोवा और शीर्ष वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स ने क्रमश:कैरोलिन वोज्नियाकी और कार्ला सुआरेज नवारो को हराकर अंतिम चार में जगह बना ली.
अब उनका सामना अमेरिका के जान इसनेर से होगा जिसने रोजर फेडरर को हराने वाले निक किर्गीयोस को 6 – 3, 6 – 7, 6 – 4 से हराया.महिला वर्ग में सेरेना ने स्पेन की नवारो को 6 – 1, 6 – 3 से हराया. वहीं शारापोवा ने वोज्नियाकी पर 6 – 1, 3 6, 6 – 3 से जीत दर्ज की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




