ePaper

द्रविड ने चकिंग पर बीसीसीआई के रवैये का समर्थन किया

Updated at : 01 May 2015 2:49 AM (IST)
विज्ञापन
द्रविड ने चकिंग पर बीसीसीआई के रवैये का समर्थन किया

मुंबई : पूर्व भारतीय कप्तान और राजस्थान रायल्स के मेंटर राहुल द्रविड ने बिना किसी का नाम लिए बिना इंडियन प्रीमियर लीग से चकिंग करने वालों को दूर करने के बीसीसीआई के कदम का पूरा समर्थन किया. द्रविड ने संवाददाताओं से कहा कि संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन वाले गेंदबाजों को हटाने के कदम से जमीनी स्तर […]

विज्ञापन

मुंबई : पूर्व भारतीय कप्तान और राजस्थान रायल्स के मेंटर राहुल द्रविड ने बिना किसी का नाम लिए बिना इंडियन प्रीमियर लीग से चकिंग करने वालों को दूर करने के बीसीसीआई के कदम का पूरा समर्थन किया. द्रविड ने संवाददाताओं से कहा कि संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन वाले गेंदबाजों को हटाने के कदम से जमीनी स्तर पर बडा संदेश जाएगा जहां कोच सुधारवादी कदम उठाएंगे जिससे कि गेंदबाज अपने क्रिकेट जीवन के शुरुआत चरण में ही सुधार कर सके.

द्रविड ने कहा, मैं किसी व्यक्तिगत खिलाड़ी के बारे में नहीं बोलना चाहता. लेकिन मैं संदिग्ध एक्शन वाले गेंदबाजों को हटाने के बीसीसीआई और आईसीसी के फैसले का समर्थन करता हूं. यह पूर्व भारतीय कप्तान बीसीसीआई के सुनील नारायण को उसके द्वारा आयोजित मैचों में आफ स्पिन गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित करने से जुडे सवाल पर प्रतिक्रिया दे रहा था. नारायण आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हैं.

द्रविड ने कहा, मैं कई कारणों से इसका समर्थन करता हूं. लोग इन गेंदबाजों को सजा देने की बात करते हैं लेकिन उन बल्लेबाजों का क्या जो इनका सामना करते हैं और उनके करियर बर्बाद होते हैं. उन अन्य गेंदबाजों का क्या जिनके एक्शन बिलकुल सही हैं लेकिन इन गेंदबाजों के कारण वे बाहर हैं और इसके बाद वे कभी वापसी नहीं कर पाते. द्रविड ने कहा कि इस मुद्दे पर जूनियर और स्कूल स्तर पर खिलाडियों के कोचों को गंभीरता से ध्यान देने की जरुरत है.
इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि वह इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते कि भारतीय टीम के साथ उन्हें सलाहकार का पद मिल रहा है क्योंकि बीसीसीआई ने इस संबंध में उनसे कोई संपर्क नहीं किया है. उन्होंने कहा, मैंने समाचार पत्रों में यह पढा है. मैं इस पर प्रतिक्रिया नहीं दे सकता क्योंकि मुझे इस मुद्दे पर कोई जानकारी नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola