बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक एवं सुरक्षा इकाई के मुख्य सलाहकार बने नीरज कुमार

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त नीरज कुमार को आज एक साल के कार्यकाल के लिये बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक एवं सुरक्षा इकाई (एसीएसयू) का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया. कुमार को इस शीर्ष पद पर नियुक्त करने का फैसला यहां इंडियन प्रीमियर लीग के संचालन परिषद (जीसी) की बैठक में किया गया. […]
नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त नीरज कुमार को आज एक साल के कार्यकाल के लिये बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक एवं सुरक्षा इकाई (एसीएसयू) का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया. कुमार को इस शीर्ष पद पर नियुक्त करने का फैसला यहां इंडियन प्रीमियर लीग के संचालन परिषद (जीसी) की बैठक में किया गया. बैठक की अध्यक्षता आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने की.
बोर्ड सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा, हमने नीरज कुमार को एसीएसयू का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है और उनका कार्यकाल एक साल का होगा. कुमार के नेतृत्व में ही दिल्ली पुलिस ने पूर्व टेस्ट गेंदबाज एस श्रीसंत के अलावा स्पिनर अंकित चव्हाण और अजित चंदीला को छठे इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रायल्स की तरफ से खेलते हुए स्पॉट फिक्सिंग में कथित तौर पर शामिल रहने के लिये गिरफ्तार किया था. इससे पहले रवि सावंत एसीएसयू प्रमुख थे. उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




