ePaper

खिलाडियों को फिक्सिंग के खतरे से बचना चाहिए : द्रविड

Updated at : 05 Apr 2015 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
खिलाडियों को फिक्सिंग के खतरे से बचना चाहिए : द्रविड

अहमदाबाद : भारत के पूर्व कप्तान और राजस्थान रायल्स के मेंटर राहुल द्रविड ने आज कहा कि फ्रेंचाइजी ने 2013 के फिक्सिंग स्कैंडल के दोहराव से बचने के लिये पर्याप्त इंतजाम किये हैं लेकिन खिलाडियों को भी सतर्क रहना होगा. द्रविड ने यहां मोटेरा स्थित सरदार पटेल स्टेडियम पर एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा […]

विज्ञापन

अहमदाबाद : भारत के पूर्व कप्तान और राजस्थान रायल्स के मेंटर राहुल द्रविड ने आज कहा कि फ्रेंचाइजी ने 2013 के फिक्सिंग स्कैंडल के दोहराव से बचने के लिये पर्याप्त इंतजाम किये हैं लेकिन खिलाडियों को भी सतर्क रहना होगा.

द्रविड ने यहां मोटेरा स्थित सरदार पटेल स्टेडियम पर एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा , हम आईपीएल के नियमों का कडाई से पालन करते हैं. ये नियम आईपीएल की सुरक्षा और भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई ने बनाये हैं. कुछ प्रोटोकाल तय किये गए हैं और पुख्ता इंतजाम किये गए हैं कि ऐसी घटनायें फिर ना हों.

उन्होंने कहा , आईपीएल ने मैच फिक्सिंग और स्‍पॉट फिक्सिंग कांड से सबक लिया है. राजस्थान रायल्स चौकन्ने हैं और हम इस खतरे को खत्म करने की पूरी कोशिश करेंगे. यह खिलाडियों की भी जिम्मेदारी है कि वे सतर्क रहें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola