अमला ने कोहली को पछाड़ा, फास्‍टेस्‍ट 20 सेंचुरी का रिकॉर्ड बनाया

Updated at : 03 Mar 2015 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
अमला ने कोहली को पछाड़ा, फास्‍टेस्‍ट 20 सेंचुरी का रिकॉर्ड बनाया

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्‍लेबाज हाशिम अमला नेआज विश्व कप में आयरलैंड के खिलाफ सेंचुरी जमाकर कई रिकार्ड अपने नाम कर लिया. अमला ने भारतीय टीम के उपकप्‍तान और चोटी के बल्‍लेबाज विराट कोहली का सबसे तेज 20 सेंचुरी का रिकार्ड तोड़ दिया है. अमला ने आज आयरलैंड के खिलाफ अपना 111 वां वनडे मैच […]

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्‍लेबाज हाशिम अमला नेआज विश्व कप में आयरलैंड के खिलाफ सेंचुरी जमाकर कई रिकार्ड अपने नाम कर लिया. अमला ने भारतीय टीम के उपकप्‍तान और चोटी के बल्‍लेबाज विराट कोहली का सबसे तेज 20 सेंचुरी का रिकार्ड तोड़ दिया है.

अमला ने आज आयरलैंड के खिलाफ अपना 111 वां वनडे मैच में शानदार 159 रन की पारी खेली. इस शतकीय पारी में उन्‍होंने 128 गेंदो का सामना किया. अमला ने इसके साथ ही कैरियर का उच्‍च स्‍कोर 159 बनाया है. अमला ने यह उपलब्धि मात्र 108 पारियों में हासिल की है. 20वां सेंचुरी जमाने में कोहली को 133 पारियों का सामना करना पड़ा था. ज्ञात हो कि अमला ने अब तक कुल 111 वां वन्‍डे मैच खेला है, जबकि विराट कोहली अब तक 153 मैच खेल चुके हैं.

* अमला ने सबसे तेज 5000 रन का रिकार्ड भी अपने नाम किया है

दक्षिण अफ्रीका के बल्‍लेबाज हाशिम अमला कुछ दिन पहले ही सबसे तेज 5000 रन बनाकर विवियन रिचर्डस और विराट कोहली के रिकार्ड तोड़ा था.

* विश्व कप में अमला का पहला शतक

अमला ने आज विश्व कप में अपने कैरियर का पहला शतक जमाया है. आज तक अमला ने विश्व कप में शतक नहीं जमाया था. पिछले मुकाबले में उन्‍होंने 65 रनों की पारी खेली थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola