फेसबुक पर विराट प्रदर्शन, फॉलोअर्स की संख्या दो करोड़ के पार

Updated at : 20 Feb 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
फेसबुक पर विराट प्रदर्शन, फॉलोअर्स की संख्या दो करोड़ के पार

नयी दिल्ली : स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज फेसबुक पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे अधिक फालो किए जाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने. इस बीच इस सोशल नेटवर्किंग साइट ने जानकारी दी है कि उनके फालोअर्स की संख्या दो करोड़ के पार हो गई है. चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज फेसबुक पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे अधिक फालो किए जाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने. इस बीच इस सोशल नेटवर्किंग साइट ने जानकारी दी है कि उनके फालोअर्स की संख्या दो करोड़ के पार हो गई है.

चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को टीम इंडिया की 76 रन की जीत के दौरान इस टीम के खिलाफ विश्व कप में शतक जडने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने कोहली के फेसबुक पर फालोअर्स की संख्या फिलहाल 2,00,02,000 है. वह दो करोड़ का आंकडा पार करने वाले दूसरे भारतीय खिलाडी हैं. सचिन तेंदुलकर के फिलहाल दो करोड़ 47 लाख 75 हजार 138 फालोअर्स हैं.

दुनिया भर में फेसबुक पर सर्वाधिक फालोअर्स वाले खिलाडियों की सूची में कोहली 20वें जबकि तेंदुलकर 13वें स्थान पर हैं. पुर्तगाल के फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 10 करोड़ 70 लाख फालोअर्स के साथ शीर्ष पर हैं जबकि उनके बाद उनके चिर प्रतिद्वंद्वी अर्जेन्टीना के लियोनल मेस्सी का नाम आता है जिनके सात करोड 80 लाख फालोअर्स हैं. कोहली पिछले साल दिसंबर में तेंदुलकर को पछाडकर ट्विटर पर सबसे अधिक फालो किए जाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola