पाकिस्तान का सुपड़ा साफ, विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड की धमाकेदार जीत

नेपियर : न्यूजीलैंड ने पाकिस्तानी गेंदबाजी को धत्ता बताते हुए आज रनों का पहाड लगाने के बाद दूसरे और आखिरी एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 119 रन से जीत दर्ज करके श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने केन विलियमसन और रोस टेलर के शतकों की मदद […]
नेपियर : न्यूजीलैंड ने पाकिस्तानी गेंदबाजी को धत्ता बताते हुए आज रनों का पहाड लगाने के बाद दूसरे और आखिरी एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 119 रन से जीत दर्ज करके श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने केन विलियमसन और रोस टेलर के शतकों की मदद से पांच विकेट पर 369 रन बन बनाये जो पाकिस्तान के खिलाफ उसका सर्वोच्च स्कोर भी है. जवाब में पाकिस्तानी टीम 43.1 ओवर में 250 रन पर आउट हो गई.
पाकिस्तान को सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज और अहमद शहजाद ने शानदार शुरुआत दी लेकिन उसके बाद कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका. शहजाद 52 रन बनाकर स्पिनर नाथन मैकुलम की गेंद पर सीमारेखा पर कैच दे बैठे. हफीज 86 रन बनाकर आउट हुए जबकि शाहिद अफरीदी सिर्फ 11 रन बना सके. इससे पहले अपना 150वां वनडे मैच खेल रहे टेलर ने न्यूजीलैंड के लिये नाबाद 102 रन बनाये जबकि विलियमसन ने 112 रन का योगदान दिया. सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने 76 रन जोडे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




