विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा
Updated at : 23 Dec 2014 5:50 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मौजूदा उप कप्तान विराट कोहली ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलो होने वाले भारतीय खिलाडियों की सूची में शुमार हो चुके हैं. मैदान में नहीं, लेकिन विराट कोहली ने सोशल साइट ट्विटर पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर नंबर एक बन गए हैं. तेंदुलकर हालांकि अपने संन्यास के […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मौजूदा उप कप्तान विराट कोहली ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलो होने वाले भारतीय खिलाडियों की सूची में शुमार हो चुके हैं. मैदान में नहीं, लेकिन विराट कोहली ने सोशल साइट ट्विटर पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर नंबर एक बन गए हैं. तेंदुलकर हालांकि अपने संन्यास के एक साल बाद भी इस सूची में दूसरे नंबर पर बने हुए हैं.
कोहली कुल 48 लाख 70 हजार 190 प्रशंसकों के साथ शीर्ष पर हैं जबकि तेंदुलकर के प्रशंसकों की संख्या 48 लाख 69 हजार 849 है. पिछले साल संन्यास लेने वाले तेंदुलकर इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर कुछ समय पहले तक फालोअर्स के मामले में शीर्ष पर थे.
कोहली ने अक्तूबर में 40 लाख फालोअर्स की संख्या पार की थी. इस सूची में तेंदुलकर के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 33 लाख 27 हजार 33 प्रशंसकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. धोनी के बाद वीरेंद्र सहवाग (3180081), युवराज सिंह (2723090) और सुरेश रैना (2617828) का नंबर आता है.
इस सूची में क्रिकेटरों के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगता है कि शीर्ष 10 खिलाडियों की सूची में नौ क्रिकेटर हैं. स्टार टेनिस खिलाडी सानिया मिर्जा इस सूची में सातवें नंबर पर हैं जबकि जहीर खान, गौतम गंभीर और रोहित शर्मा को भी शीर्ष 10 में जगह मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




