Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai में फिर दिखेगी वरुण-मनीष की धमाकेदार जोड़ी, कॉमेडी और मस्ती का लगेगा तड़का

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 28 May 2026 2:20 PM

विज्ञापन

वरुण धवन और मनीष पॉल, फोटो- इंस्टाग्राम

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन और मनीष पॉल की जोड़ी फिर से धमाल मचाने आ रही है. फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में दोनों की मस्ती और कॉमेडी का डबल डोज देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: बॉलीवुड के दो सबसे मजेदार कलाकार, वरुण धवन और मनीष पॉल, एक बार फिर से एक साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले इन दोनों ने ‘जुग जुग जियो’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया था, जहां लोगों को इनकी जोड़ी बहुत पसंद आई थी. अब ये दोनों ‘है जवानी तो इश्क होना है’ नाम की एक नई फिल्म में तीसरी बार साथ नजर आने वाले हैं. यानी इन दोनों की मस्ती की हैट्रिक होने वाली है.

दोनों साथ में क्यों लगते हैं इतने खास?

जब वरुण धवन और मनीष पॉल स्क्रीन पर साथ आते हैं, तो हंसी और मस्ती का डबल डोज मिलना पक्का होता है. वरुण धवन अपनी एनर्जी और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, वहीं मनीष पॉल अपनी मजेदार कॉमेडी से सबको हंसाते हैं। इन दोनों की नोक-झोक और दोस्ती दर्शकों को बहुत पसंद आती है. जब भी ये दोनों साथ होते हैं, तो समझो कि एक पूरी तरह से पारिवारिक और मजेदार फिल्म तैयार हो रही है.

फिल्म में क्या होगा खास?

इस नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को वरुण धवन के पापा और मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन बना रहे हैं. डेविड धवन की फिल्में हमेशा ढेर सारी हंसी, रोमांस और मजेदार गड़बड़ियों से भरी होती हैं. इस फिल्म के ट्रेलर में भी वरुण और मनीष की पुरानी वाली मजेदार ट्यूनिंग साफ दिखाई दे रही है, जिसे देखकर लग रहा है कि थिएटर्स में दर्शकों को खूब मजा आने वाला है.

फिल्म कब देखने को मिलेगी?

यह फिल्म ‘टिप्स इंडस्ट्रीज फिल्म्स’ के बैनर तले बनी है. अगर आप भी वरुण और मनीष की इस मजेदार जोड़ी को देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

यह भी पढ़ें: Dragon में कैसा होगा जूनियर एनटीआर का किरदार? डायरेक्टर प्रशांत नील बोले- बेहद डार्क और पावरफुल

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola