Jr NTR Political Entry: थलापति विजय के बाद क्या राजनीति में एंट्री लेंगे जूनियर एनटीआर? अफवाहों का सच आया सामने

Updated:
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर, फोटो- इंस्टाग्राम

जूनियर एनटीआर, फोटो- इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर जूनियर एनटीआर के राजनीति में आने की खबरें वायरल हो रही थीं. अब उनकी टीम ने इन अफवाहों की सच्चाई बता दी है. जानिए 18 जुलाई के कार्यक्रम का सच, 'ऊरु वाडा' क्या है और एक्टर की अगली फिल्म कौन-सी है.

विज्ञापन

Jr NTR Political Entry: साउथ स्टार जूनियर एनटीआर को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक ही चर्चा चल रही थी कि वह 18 जुलाई को राजनीति में एंट्री करने वाले हैं. कई रिपोर्ट्स और पोस्ट्स में ऐसा दावा भी किया गया. लेकिन अब इन खबरों पर खुद जूनियर एनटीआर की टीम ने चुप्पी तोड़ दी है. टीम ने साफ कहा है कि यह खबर पूरी तरह अफवाह है.

टीम ने क्या कहा?

जूनियर एनटीआर की टीम ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। टीम ने साफ कहा है कि 18 जुलाई का कार्यक्रम राजनीति से बिल्कुल भी जुड़ा नहीं है. इस दिन वह 'ऊरु वाडा' (Ooru Vaada) नाम की एक नई सामाजिक पहल शुरू करने जा रहे हैं. इसलिए सोशल मीडिया पर चल रही राजनीतिक एंट्री की खबरें सही नहीं हैं.

क्या है 'ऊरु वाडा'?

'ऊरु वाडा' कोई राजनीतिक पार्टी या चुनावी अभियान नहीं है. यह लोगों की मदद और समाज के लिए काम करने वाली एक सामाजिक पहल है. 18 जुलाई के कार्यक्रम में इसी योजना के बारे में बताया जाएगा कि इसका उद्देश्य क्या है, यह कैसे काम करेगी और इससे लोगों को क्या फायदा मिलेगा.

टीम ने फैंस और मीडिया से भी अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बिना पुष्टि वाली खबरों पर भरोसा न करें. साथ ही, किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचें.

Jr Ntr Dragon Movie: 'ड्रैगन' की शूटिंग में बिजी हैं जूनियर एनटीआर

View on Instagram

राजनीति की खबरों के बीच जूनियर एनटीआर इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'ड्रैगन' की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं, जबकि इसे होम्बाले फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है. 

हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर और अनाउंसमेंट टीजर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया

यह भी पढ़ें: Dragon: क्या ‘ड्रैगन’ का ‘KGF’ और ‘सालार’ से है कनेक्शन? डायरेक्टर प्रशांत नील ने दिया साफ जवाब

यह भी पढ़ें: Devara 2: बंद नहीं हुई जूनियर एनटीआर की फिल्म, प्रोड्यूसर ने शूटिंग और रिलीज को लेकर किया बड़ा खुलासा


विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola