खुर्रम खान ने जयसूर्या का रिकार्ड तोड़ा, 43 साल में ठोका शतक

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात के खुर्रम खान ने रविवार को एक अनोखा रिकार्ड अपने नाम किया है. खुर्रम ने सबसे अधिक उम्र में वनडे शतक लगाया है. इस शतक के साथ ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक उम्र में शतक लगाने का उन्होंने नया रिकार्ड बनाया. उनके शतक के बदौलत उनकी टीम ने […]
दुबई : संयुक्त अरब अमीरात के खुर्रम खान ने रविवार को एक अनोखा रिकार्ड अपने नाम किया है. खुर्रम ने सबसे अधिक उम्र में वनडे शतक लगाया है. इस शतक के साथ ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक उम्र में शतक लगाने का उन्होंने नया रिकार्ड बनाया. उनके शतक के बदौलत उनकी टीम ने दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान को छह विकेट से हराकर चार मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बनायी.
खुर्रम ने नाबाद 132 रन बनाये. उनकी उम्र अभी 43 साल और 162 दिन है और इस तरह से वह वनडे में सबसे अधिक उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं. असल में खुर्रम पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 40 साल पूरे करने के बाद वनडे में शतक लगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




