Women''s T20 World Cup : दक्षिण अफ्रीका ने इंग्‍लैंड को रौंदकर किया बड़ा उलटफेर

Updated at : 23 Feb 2020 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
Women''s T20 World Cup : दक्षिण अफ्रीका ने इंग्‍लैंड को रौंदकर किया बड़ा उलटफेर

पर्थ : Women’s T20 World Cup दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को यहां महिला टी20 विश्व कप ग्रुप बी मैच में इंग्लैंड को दो गेंद रहते छह विकेट से शिकस्त देकर उलटफेर किया. इंग्लैंड ने नटाली स्किवर के अर्धशतक के बूते आठ विकेट पर 123 रन का स्कोर बनाया. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण […]

विज्ञापन

पर्थ : Women’s T20 World Cup दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को यहां महिला टी20 विश्व कप ग्रुप बी मैच में इंग्लैंड को दो गेंद रहते छह विकेट से शिकस्त देकर उलटफेर किया. इंग्लैंड ने नटाली स्किवर के अर्धशतक के बूते आठ विकेट पर 123 रन का स्कोर बनाया.

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 19.4 ओवर में चार विकेट पर 127 रन बनाकर जीत हासिल की. ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनी दक्षिण अफ्रीका की कप्तान डेन वान निकर्क ने 51 गेंद में दो चौके और इतने ही छक्के से 46 रन, जबकि मरीजाने काप ने 33 गेंद में छह चौके से 38 रन का योगदान दिया.

मिगनोन डु प्रीज ने चौका जड़कर टीम को जीत दिलायी और 18 रन बनाकर नाबाद रहीं. वह 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दक्षिण अफ्रीका की पहली महिला भी बन गयी हैं. दक्षिण अफ्रीका की कप्तान डेन वान निकर्क ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्यौता दिया.

स्किवर ने 41 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्के से 50 रन बनाये. टीम के लिये केवल दो बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सकी जिसमें सलामी बल्लेबाज एमी जोन्स ने 23 और फ्रान विल्सन ने 14 रन बनाये. अयाबोंगा खाका ने 25 रन देकर तीन, जबकि वान निकर्क और काप ने दो-दो विकेट हासिल किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola