क्रिकेट के मैदान में एक और युवा किकेटर की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2020 9:52 PM
केंद्रपाड़ा : एक युवा क्रिकेटर सोमवार को ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में कॉलेज मैदान में स्थानीय मैच के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ा और संभवत: दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 18 साल के सत्यजीत प्रधान के रूप में हुई […]
केंद्रपाड़ा : एक युवा क्रिकेटर सोमवार को ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में कॉलेज मैदान में स्थानीय मैच के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ा और संभवत: दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 18 साल के सत्यजीत प्रधान के रूप में हुई है जो यहां के समीप देरावीश कॉलेज में 12वीं कक्षा का छात्र था. यहां केंद्रपाड़ा आटोनोमस कालेज मैदान पर प्रधान गेंदबाजी छोर पर खड़े थे और एक रन के लिए दौड़ते समय पिच पर ही बेहोश होकर गिर पड़े.
प्रधान को जिला अस्पताल ले जा गया जहां अस्पताल अधिकारियों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने अस्पताल अधिकारियों के हवाले से कहा कि प्रधान की मौत संभवत: दिल का दौरा पड़ने से हुई.
पुलिस ने बताया कि इस संदर्भ में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और मौत की असल वजह जानने के लिए मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










